पीएम मोदी ने राजस्थान में अपनी यात्रा के दौरान “यूरिया गोल्ड” नामक एक नई प्रकार की यूरिया लॉन्च की है। जिसको “Gold Coated Urea” के नाम से लॉन्च किया गया है। इससे मिट्टी में सल्फर की कमी दूर करने और फसलों की लागत कम करने में मदद मिलेगी। यूरिया गोल्ड, यूरिया की एक नई किस्म है। यह सल्फर कोटेड यूरिया (SCU) होता है।
![]() |
Gold Urea launching by PM Modi |
Coated Urea सल्फर से लेपित है जो मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने और किसानों के खर्चों को कम कर सकती है। यह यूरिया की एक नई किस्म है। इसके इस्तेमाल से आपको खेतों में कम खाद देनी पड़ेगी और फसल की क्वालिटी भी बढ़ेगी। यह सल्फर कोटेड यूरिया होता है। इसलिए इसे सल्फर यूरिया भी कहते हैं।
हमारे किसान भाइयों को इसके इस्तेमाल का एक बड़ा फायदा यह है कि इससे मिट्टी में सल्फर की कमी नहीं रहेगी। इस समय यह यूरिया राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड (RCF) कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। Prime Minister Narendra Modi ने राजस्थान में अपनी यात्रा के दौरान Coated Gold Urea Fertilizer को किसानों के बीच पेश किया गया है।
गोल्ड कोटेड यूरिया का लॉन्च करने का उद्देश्य मिट्टी की उर्वरकता में जो कमी आई है उस कमी को दूर करना यही गोल्ड यूरिया का उद्देश्य है। यह यूरिया मिट्टी में सल्फर की कमी को दूर करता है। यह पौधों में नाइट्रोजन यूज एफिशिएंसी को बढ़ाता है। इससे फसल का उत्पादन बढ़ता है। इसके इस्तेमाल से उर्वरक की खपत भी कम होती है। साथ ही फसल की गुणवत्ता बढ़ती है।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिएगा। और जो भी किसान भाई है इस लेख को पढ़ रहे हैं वह कमेंट जरूर कीजिएगा देखते हैं कितने किसान भाई लोग हमारे इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं।